Himachal: नगरोटा बगवां में लगेगा शहद प्रोसैसिंग प्लांट, हरोली में शुरू होगा उर्वरक बिक्री केंद्र

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2026 09:10 PM

honey processing plant will be set up in nagrota bagwan

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (हिमफैड) अब अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने और आय के नए जरिया तलाशने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (हिमफैड) अब अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने और आय के नए जरिया तलाशने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शिमला में हिमफैड के अध्यक्ष महेश्वर चौहान की अध्यक्षता में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में नगरोटा बगवां में शहद प्रोसैसिंग प्लांट लगाने, मुख्य स्थानों पर नए पैट्रोल पंप खोलने और हरोली में तुरंत नया खाद बिक्री केंद्र शुरू करने जैसे कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में सबसे पहले पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की एक्शन टेकन रिपोर्ट रखी गई। इसके साथ ही हिमफैड के नियमित कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न कार्यसूची मदों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक अनुमोदन प्रदान किए गए। निदेशक मंडल ने उर्वरकों की बिक्री को बढ़ावा देने तथा किसानों तक कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों तक समय पर उर्वरक पहुंचाने के प्रयासों को गति देने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्यों ने अध्यक्ष महेश्वर चौहान द्वारा हिमफैड के विकास, सुदृढ़ीकरण एवं व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैठक में हिमफैड की मौजूदा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने तथा किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!