दो दिन रहेगा आंधी-तूफान का ऑरैंज अलर्ट, 9 तक खराब रहेगा मौसम, हिमाचल को मिले दो नए केंद्रीय विद्यालय, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Oct, 2025 11:12 PM

himachal top 10 news

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी-तूफान का ऑरैंज व यैलो अलर्ट जारी किया है। उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम के कड़े मिजाज...

हिमाचल डैस्क: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी-तूफान का ऑरैंज व यैलो अलर्ट जारी किया है। उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम के कड़े मिजाज देखने को मिलेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार से दो नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं। ये विद्यालय शिमला जिला के कोटखाई और सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में खोले जाएंगे।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Weather Updates: दो दिन रहेगा आंधी-तूफान का ऑरैंज अलर्ट, 9 तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी-तूफान का ऑरैंज व यैलो अलर्ट जारी किया है। उच्च पर्वतीय इलाकों में हिमपात होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम के कड़े मिजाज देखने को मिलेंगे।

Shimla: हिमाचल को मिले दो नए केंद्रीय विद्यालय, विभाग में भरे जा रहे 1300‌‌0 पद
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को केंद्र सरकार से दो नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं। ये विद्यालय शिमला जिला के कोटखाई और सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में खोले जाएंगे।

Shimla: दुष्कर्म के आरोपी SDM ऊना की जमानत याचिका पर सुनवाई 6 को
प्रदेश हाईकोर्ट में दुष्कर्म के आरोपी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई 6 अक्तूबर को होगी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि पीड़िता ने आरोपी से समझौता कर लिया है।

Una: खड्ड में डूबी तीन बच्चियां, एक साथ उठी 2 सगी बहनों की अर्थी, गांव में छाया मातम
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की छपरोह खड्ड में वीरवार को डूबने से 3 बेटियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों बच्चियों का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। उनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

Sirmaur: नाहन में मांगाें के लेकर 102 और 108 एम्बुलैंस कर्मियों ने निकाली रैली, डीसी के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन
102 व 108 एम्बुलैंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों व न्यायिक आदेशों को लागू करने, न्यूनतम वेतन व कर्मचारियों की प्रताड़ना बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन में प्रदर्शन किया।

Kullu: तहसीलदार को घसीटा, पीटा और सरकारी कार्य में पहुंचाई बाधा, देवलुओं के खिलाफ FIR दर्ज
तहसीलदार एवं कार्यकारी दंडाधिकारी तहसील कार्यालय कुल्लू हरि सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बड़ोगी के देवता भृगु ऋषि के देवलुओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने देवलुओं पर रास्ता रोकने, घसीटने, पीटने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोप लगाए हैं।

Hamirpur: NIT हमीरपुर और IIT मुंबई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं, तकनीकी अनुभव और अनुसंधान के नए अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Hamirpur: ट्रक-बाइक की टक्कर में जेबीटी अध्यापक की मौत, मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया
पुलिस थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जलाड़ी निवासी जेबीटी अध्यापक की बाइक दुर्घटना में मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार अरविंद पटियाल आशु (43) वीरवार रात को बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था।

AIIMS बिलासपुर के स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा का ऐलान, NGO की मदद से बनाया जाएगा 250 बिस्तरों का विश्राम सदन
एम्स बिलासपुर का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने की।

CM के आदेश, 10 बजे कार्यालय पहुंचे अधिकारी वरना होगी कार्रवाई : संजय गुप्ता
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा है कि सभी प्रशासनिक सचिवों एवं विभागीय निदेशकों को 10 बजे कार्यालय पहुंचना होगा, वरना अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!