हिमाचल में 2 दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Nov, 2026 10:38 AM

rain and snowfall likely in these districts of himachal for 2 days

शिमला मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि अक्टूबर में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। विभाग ने राज्य में 2 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहने और उसके बाद मौसम के शुष्क होने का अनुमान जताया है।

Himachal Weather Update : शिमला मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि अक्टूबर में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। विभाग ने राज्य में 2 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहने और उसके बाद मौसम के शुष्क होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने रविवार को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, सोमवार को भी मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, ऊना दिन के समय सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

बता दें कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के पोस्ट-मानसून सीजन के दौरान, राज्य में 25.1 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 29.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, किन्नौर और सिरमौर को छोड़कर (जहां क्रमशः 31 और 36 प्रतिशत कम बारिश हुई) और मंडी (जहां बारिश सामान्य रही), राज्य के बाकी सभी नौ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, एक नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं,  2 नवंबर को मंडी, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 6 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!