HP By-Election Result: कांग्रेस का 2 सीटों पर तो भाजपा का एक सीट पर कब्जा, 17 जुलाई से होगी भारी बारिश, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jul, 2024 11:42 PM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश के 3 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में 2 पर इंडियन नैशनल कांग्रेस (कांग्रेस) और एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के 3 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में 2 पर इंडियन नैशनल कांग्रेस (कांग्रेस) और एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी व सी.एम. सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों से पराजित किया। राज्य में मानसून के हल्का पड़ जाने के कारण अब बहुत कम वर्षा हो रही है। शनिवार को कल्पा में हल्की बूंदाबांदी हुई है, जबकि प्रदेश के अन्य भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। तापमान में सामान्य से औसतन 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ है। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में 25.1 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां 

HP By-Election Result: कांग्रेस ने 2 सीटों पर लहराया जीत का परचम और भाजपा का एक सीट पर कब्जा
हिमाचल प्रदेश के 3 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में 2 पर इंडियन नैशनल कांग्रेस (कांग्रेस) और एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी व सी.एम. सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों से पराजित किया।

कांगड़ा में लगे भूकंप के झटके, 17 जुलाई से होगी भारी बारिश
राज्य में मानसून के हल्का पड़ जाने के कारण अब बहुत कम वर्षा हो रही है। शनिवार को कल्पा में हल्की बूंदाबांदी हुई है, जबकि प्रदेश के अन्य भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। तापमान में सामान्य से औसतन 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ है। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में 25.1 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।

शिमला: भारी वर्षा से एनएच-5 के मंगलाड में भूस्खलन, सड़क का आधा हिसा टूटा
उपमंडल रामपुर में भारी वर्षा से राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 के मंगलाड सड़क मार्ग में भारी भूस्खलन हुआ है। इससे राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 को भारी क्षति हुई है। हालांकि राष्ट्रीय उच्चमार्ग रामपुर मंडल द्वारा सड़क मार्ग को खोलने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया है, लेकिन भारी वर्षा से सड़क मार्ग को काफी क्षति हुई है।

इस आदेश के जारी होने के बाद किन्नर कैलाश यात्रा पर लगी रोक
विश्व प्रसिद्ध पवित्र किन्नर कैलाश यात्रा पर तांगलिंग देवता परकाशांकरस ने हाल ही में प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद प्रशासन ने 4 जून को इस यात्रा को तांगलिंग गांव के मार्ग को छोड़ पूर्बनी गांव से शुरू करने के लिए पूर्बनी, तांगलिंग तथा पोवारी गांव के स्थानीय कमेटी व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी तथा बैठक में कमेटी व पंचायत प्रतिनिधियों ने किन्नर कैलाश यात्रा को शुरू करने को लेकर अपने देवताओं के समक्ष अर्जी लगाने के लिए शासन-प्रशासन को आश्वासन दिया था।

कभी नसीब नहीं होता था एक वक्त का खाना, आज असिस्टैंट प्रोफैसर बनकर रोशन किया गांव का नाम
भटियात की रजैं पंचायत के भौंट गांव के डा. भरत सिंह का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में असिस्टैंट प्रोफैसर हिंदी के पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भरत सिंह ने विकट परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई को पूरा करते हुए सहायक प्रोफैसर के पद पर नियुक्ति लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। भावी पीढ़ी के लिए यह उपलब्धि हासिल करके एक सन्देश भी दिया है।

सुंदरनगर-करसोग सड़क पर लकड़ी से भरा ट्रक खाई में गिरा, 2 गंभीर घायल
सुंदरनगर-करसोग सड़क पर जाछ में लकड़ी से भरे ट्रक के खाई में लुढ़कने से 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी निहरी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार इकोमेट ट्रक फाेरैस्ट कॉर्पोरेशन के लिए लकड़ी भरकर छतरी टीपरा से सुंदरनगर के धनोटू के लिए आ रहा था। इसी दौरान जब ट्रक पांगणा के समीप जाछ में पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया।

चम्बा में बरसात को लेकर बिजली बोर्ड अलर्ट, फील्ड स्टाफ की छुटि्टयां रद्द
मौसम विभाग के द्वारा बरसात के दौरान अलर्ट जारी करने के बाद बिजली गुल होने के कारण जनता को परेशानी न हो इसके लिए विद्युत बोर्ड ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों को ऑन कॉल ड्यूटी पर आने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ये निर्देश शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारियों पर लागू रहेंगे। विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कर्मचारियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।

शख्स ने गारंटर के साथ मिलकर रची यह साजिश, बैंक से की लाखों की धोखाधड़ी
न्यू शिमला पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति ने गारंटर के साथ मिलकर जाली राजस्व दस्तावेज देकर 8 लाख का लोन लेकर बैंक के साथ धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने का मामला प्रकाश में आया है। बैंक प्रबंधक ने अदालत के माध्यम से न्यू शिमला पुलिस थाना में भा.दं.सं. 406, 417, 420, 467, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज करवाया है।

हिमाचल विधानसभा में बाप-बेटे के बाद पहली बार पति-पत्नी होंगे एक साथ
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पति व पत्नी एक साथ विधानसभा में होंगे। देहरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9399 मतों के अंतर से चुनाव जीती हैं। ऐसे में अब राज्य विधानसभा में सुक्खू व कमलेश एक साथ दिखेंगे। हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब पति-पत्नी एक साथ सदन में होंगे।

कुल्लू में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का डंडा, 35 रेहड़ियां और 15 खोखे हटाए
कुल्लू शहर में नगर परिषद ने अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर परिषद कुल्लू की टीम ने करीब 35 रेहड़ियों व 15 खोखों को हटा दिया है। इसके अलावा कुल्लू शहर में कमेटी की दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दुकानदारों को भी नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं।

Solan: बरोटीवाला में चिट्टे की खेप सहित तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 8.65 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार गांव बरोटीवाला के स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है, जिसे पकड़ा जाए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!