हिमाचल विधानसभा का पहला बाल सत्र 12 जून को, मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाऊंट से हटा ब्लू टिक, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2023 05:40 AM

himachal top 10 news

तापमान में हल्की से बढ़ौतरी होने के बाद अब एक बार फिर मौसम लोगों को सताएगा। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के ट्विटर अकाऊंट से ब्लू टिक गायब हो गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला बाल सत्र 12 जून को होगा, जिसके लिए सुंदरनगर से संबंध रखने वाली...

शिमला (ब्यूरो): तापमान में हल्की से बढ़ौतरी होने के बाद अब एक बार फिर मौसम लोगों को सताएगा। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के ट्विटर अकाऊंट से ब्लू टिक गायब हो गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला बाल सत्र 12 जून को होगा, जिसके लिए सुंदरनगर से संबंध रखने वाली जान्हवी का चयन बाल मुख्यमंत्री के रूप में किया गया है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को जल्द बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जारी होगा।  हिमाचल प्रदेश पुलिस बीबीएमबी की सुरक्षा का जिम्मा सैंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) को नहीं देना चाहती। पंडोह के 9 मील के पास 5 जून को हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर पुलिस की टीम ने प्रदेश में चिट्टे के कारोबार करने वाले मुख्य सौदागर को गिरफ्तार किया है। सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत यमुना नदी में डूबने से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। मुंबई की नाबालिग पर्यटक लड़की से शिमला में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, 3 दिन का यैलो अलर्ट जारी
तापमान में हल्की से बढ़ौतरी होने के बाद अब एक बार फिर मौसम लोगों को सताएगा। रविवार को जहां मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा/हिमपात होगा, वहीं 12 जून से 14 जून तक आंधी, तूफान, बिजली व ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान मैदानी/निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 12 से 14 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा व हिमपात होने की संभावना है। 

मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाऊंट से ब्लू टिक हटा, अब लगेगा ग्रे टिक
राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के ट्विटर अकाऊंट से ब्लू टिक गायब हो गया है। अब उन्हें ब्लू टिक नहीं अपितु ग्रे टिक मिलेगा। ट्विटर द्वारा अब इस व्यवस्था को लागू किया गया है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अब ग्रे टिक प्रदान किया जा रहा है। बीते दिनों ब्लू टिक को लेकर काफी स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को ब्लू टिक मिला था जबकि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का ब्लू टिक हट गया था।

हिमाचल विधानसभा का पहला बाल सत्र 12 जून को, सुंदरनगर की जान्हवी होगी बाल मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का पहला बाल सत्र 12 जून को होगा, जिसके लिए सुंदरनगर से संबंध रखने वाली जान्हवी का चयन बाल मुख्यमंत्री के रूप में किया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह बाल सत्र के विशिष्ट अतिथि होंगे। वह सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे, जिसके बाद सदन की कार्यवाही आरंभ होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इस मौके पर मुख्यातिथि होंगे। 

पर्यटन निगम के कर्मचारियों को एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को जल्द बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जारी होगा। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब पर्यटन निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इसके साथ ही 3 माह का एरियर भी जारी किया जाएगा। 

BBMB की सुरक्षा CISF को नहीं देना चाहती हिमाचल पुलिस
हिमाचल प्रदेश पुलिस बीबीएमबी की सुरक्षा का जिम्मा सैंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) को नहीं देना चाहती। इसके लिए हिमाचल पुलिस ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इस मामले पर गंभीरता दिखाने का आह्वान किया है। यह बात डीजीपी संजय कुंडू ने शनिवार को थर्ड बटालियन पंडोह में पत्रकारों के सवाल पर कही। संजय कुंडू ने बताया कि 40 वर्षों में जब बड़े से बड़े थ्रैट इस प्रोजैक्ट पर आए तो हिमाचल पुलिस ने इसकी कड़ी सुरक्षा की। 

पंडोह में महिला ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने लखनऊ से दबोचा आरोपी
पंडोह के 9 मील के पास 5 जून को हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार करके मंडी ला रही है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश यादव पुत्र अशोक यादव निवासी सोलोपति लालपुर थाना हिंगेश्वर जिला माधेवपुर (बिहार) के रूप में हुई है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री बच्चा यादव निवासी सोलोपुर बिहार के रूप में हुई है।

4 राज्यों में चिट्टे का कारोबार करने वाले मुख्य सौदागर पंजाब से गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की टीम ने प्रदेश में चिट्टे के कारोबार करने वाले मुख्य सौदागर को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने पत्रकार वार्ता में किया है। डीएसपी ने बताया कि रामपुर पुलिस की टीम ने चिट्टे के मुख्य सौदागर को पंजाब से गिरफ्तार किया है जोकि हरियाणा के कैथल जिला के मटौर गांव का रहने वाला है। नशे के सौदागर की पहचान संजय बोरिया (40) के रूप में हुई है। 

दोस्त के साथ यमुना में नहाने उतरा नाबालिग लड़का, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत यमुना नदी में डूबने से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जालम सिंह निवासी बहराल के रूप में की गई है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार रवि अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। 

मुंबई से शिमला घूमने आई नाबालिग लड़की से हैवानियत की हदें पार
मुंबई की नाबालिग पर्यटक लड़की से शिमला में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसके साथ टैक्सी चालक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अप्रैल माह में पीड़िता परिवार सहित शिमला घूमने आई थी। परिवार ने घूमने के लिए हरियाणा नम्बर की टैक्सी हायर की थी।

बड़सर के छपरोह व भालत गांव के ये 2 युवा बने सेना में लैफ्टिनैंट
हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत झंझयाणी के गांव छपरोह के नितिन शर्मा व ग्यारहग्रां पंचायत के भालत गांव से संबंध रखने वाले अनु शर्मा भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बने हैं। नितिन शर्मा शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए देहरादून से पास आऊट हुए। नितिन की इस उपलब्धि पर पूरे इलाके व परिजनों में बेहद खुशी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!