Kullu: अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयार : मुख्यमंत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Oct, 2026 08:47 PM

keylong moral education curriculum

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काजा स्थित सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

केलांग (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काजा स्थित सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विद्यार्थियों ने काजा स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा भी उपस्थित थीं।

संवाद के दौरान एक छात्रा ने कहा कि स्कूल में 85 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 46 छात्राएं छात्रावास में रहती हैं। उन्होंने छात्रावास में कुक, सफाई कर्मचारी और महिला वार्डन की कमी का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शिक्षकों के लिए भी अलग आवासीय ब्लॉक तैयार किया जाएगा।

एक अन्य छात्रा ने स्कूल के पाठ्यक्रम में पर्यावरण अध्ययन को शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तभी हम भी बचेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आगामी शैक्षणिक सत्र से नैतिक शिक्षा शुरू करेगी, जिसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

विद्यार्थियों ने स्कूल की कक्षाओं में ठंड और अपर्याप्त रोशनी के कारण पढ़ाई में कठिनाई का मुद्दा भी रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के बेहतर भवन एवं सुविधाओं के विकास के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

एक छात्र ने कहा कि आप दूसरी बार स्पीति घाटी आए हैं, आपको कैसा महसूस हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीति प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एक खूबसूरत क्षेत्र है। राज्य सरकार यहां पर्यटन से जुड़ीं विभिन्न परियोजनाएं विकसित कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आय और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि यहां आईस हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की संभावनाएं बढ़ेंगी।

एक छात्र ने स्पीति घाटी के विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही यहां स्किल ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र से संबंधित विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!