Himachal Nikay Chunav 2026: हिमाचल के नगर निकाय चुनाव में हुई बंपर वोटिंग, 72 फीसदी मतदाताओं ने किया वोट

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2026 05:16 PM

himachal nikay chunav 2026

Himachal Nikay Chunav 2026 : हिमाचल प्रदेश में रविवार को चार नगर निगमों सहित 51 शहरी निकायों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रदेशभर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं।...

Himachal Nikay Chunav 2026 : हिमाचल प्रदेश में रविवार को चार नगर निगमों सहित 51 शहरी निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि तीन बजे के बाद भी जारी रहा। नगर निकायों में लगभग 72 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। बता दें कि प्रदेशभर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतगणना शुरू हो गई है, जबकि चार नगर निगमों के लिए मतगणना 31 मई को होगी। 

 

Live Updates:-

  • शहरी निकाय चुनाव के लिए 72 प्रतिशत मतदान
  • ऊना में 3 बजे तक 69.70 मतदान हुआ।
  • डलहौजी नगर परिषद के लिए लगातार वोटिंग जारी है...दोपहर 1 बजे तक 55.14 प्रतिशत मतदान
  • सोलन नगर निगम में दोपहर 1 बजे तक 43.75 फिसदी वोटिंग हुई
  • राज्य में एक बजे तक हुआ 49% मतदान 
  • नगर परिषद डलहौजी के चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
  • नगर पंचायत भोटा में रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे कई फर्स्ट टाइम वोटर्स, बुजुर्ग मतदाता और दिव्यांग मतदाता।

    PunjabKesari
    PunjabKesari
  • लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे नगर परिषद चम्बा के जनसाली वार्ड के 70 वर्षीय बुजुर्ग अंजनी शर्मा की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 
  • नगर निगम सोलन में 11:00 बजे तक 27.62 फ़ीसदी मतदान
  • नगर परिषद सुजानपुर में सुबह 11:00 बजे तक 48 % मतदान हुआ।
  • राज्य में सुबह 11 बजे तक 33% हुआ मतदान 
  • सोलन नगर निगम वार्ड नंबर 1 में व्यवस्था पर उठे सवाल, संकरी गली में महिला व पुरुष मतदाता एक ही कतार में खड़े होने को मजबूर हैं। 
  • सोलन : वार्ड नंबर-1 में दिखी अव्यवस्थाओं की तस्वीर, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हुए परेशान
  • निकाय चुनावों के लिए में मतदान जारी, विभिन्न बूथ में सुबह ही मतदान करने पहुंच रहे लोग
  • प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 16 फीसदी मतदान हुआ। सोलन जिला में सबसे ज्यादा मतदान 16.99 फीसदी हुआ है।
  • ऊना जिले में सुबह नौ बजे तक 15.32 फीसदी मतदान 
  • मंडी में सुबह 9 बजे तक हुआ 16.26 फीसदी मतदान
  • पालामुखी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 में सुबह 9 बजे तक 18.12 % हुई वोटिंग
  • नगर निगम मंडी के समखेतर वार्ड नंबर 11 बूथ नंबर तीन पर वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान देरी से शुरू हुआ।  
  • मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई है और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
  • नाहन में भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया शराब बांटने का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत
  • मतदान प्रक्रिया दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, नगर निगम चुनावों की मतगणना 31 मई को होगी। इसी दिन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों की भी घोषणा की जाएगी।


PunjabKesari

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में 3.80 लाख मतदाता प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिला और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। 

 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!