हिमाचल में बारिश का कहर, 134 सड़कें बंद; कई जिलों में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jul, 2026 10:49 AM

orange alert for heavy rain in several districts of himachal for three days

Himachal Weather Update : मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ से शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कुल 134 सड़कें बंद रहीं। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में 28 से 30 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी...

Himachal Weather Update : मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ से शनिवार को हिमाचल प्रदेश में कुल 134 सड़कें बंद रहीं। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों में 28 से 30 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में कम से मध्यम स्तर की अचानक बाढ़ का खतरा भी जताया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और अचानक बाढ़ के कारण शनिवार शाम को कुल 134 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहीं। इनमें मंडी में 58, कुल्लू में 33, चंबा में 14, सिरमौर में 12, शिमला में सात, कांगड़ा में पांच, लाहौल और स्पीति में चार और ऊना जिले में एक सड़क शामिल है।

वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के मुताबिक, राज्य में 35 पेयजल योजनाएं तथा 78 विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार शाम से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान धर्मशाला में सर्वाधिक 80.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में वर्षा का दौर 31 जुलाई तक जारी रहेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!