Bilaspur News: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कार से चिट्टा बरामद, युवती सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2026 06:01 PM

heroin recovered from car 3 arrested including girl

जिले में नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार रंग ला रहा है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते नशे के सौदागर सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं।

बिलासपुर (बंशीधर): जिले में नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार रंग ला रहा है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते नशे के सौदागर सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने वीरवार को एक कार से 4.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवती सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर
जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लेक व्यू कैफे के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहन की गहनता से चैकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक कार (एचपी 91-7001) वहां पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर जब कार को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसमें से 4.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार में 2 युवकों के साथ एक युवती भी सवार थी। पुलिस ने तुरंत चिट्टे को कब्जे में लेकर तीनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान दीप कुमार निवासी टाली, डाकघर जगातखाना व तहसील नयनादेवी, शीतल निवासी डियारा व जिला बिलासपुर और चंदन निवासी कोठीपुरा, तहसील सदर व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 दिन में पकड़ा 17.15 ग्राम चिट्टा, एसपी ने दी चेतावनी
बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ यह प्रहार लगातार जारी है। बता दें कि पुलिस ने पिछले महज 3 दिनों के भीतर 17.15 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और इसके सेवन के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी या सूचना हो, तो उसे बेझिझक पुलिस के साथ सांझा करें। पुलिस का दावा है कि जनता के सहयोग से युवाओं को नशे के इस दलदल से बचाने के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!