चूड़धार की चोटी पर भारी हिमपात में देखिए नंगे पांव बर्फ पर मस्ती में नाच रहे साधु बाबा का नृत्य

Edited By kirti, Updated: 30 Nov, 2019 04:39 PM

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि सिरमौर जिले के सबसे ऊपरी चोटी चूड़धार में भारी हिमपात हुआ। जिसके चलते ठंड काफी बढ़ गई है। जिससे लोग अपने घरों में दुबक कर बैठ गए है।

सोलन(अमित): हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि सिरमौर जिले के सबसे ऊपरी चोटी चूड़धार में भारी हिमपात हुआ। जिसके चलते ठंड काफी बढ़ गई है। जिससे लोग अपने घरों में दुबक कर बैठ गए है।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि अभी फिलहाल चूड़धार में 2 फीट के करीब हिमपात दर्ज है। वहीं इसी बीच एक साधु बाबा के नृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह बाबा नंगे पांव बर्फ पर मस्ती में नाच रहा दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है, जिससे सर्दी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
PunjabKesari

लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान -5.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान - 4.4 डिग्री और कुल्लू के विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में -0.6 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के मंद पडऩे से अब अगले सप्ताह कहीं भी बारिश-बर्फ बारी का अनुमान नहीं है। 5 दिसम्बर तक समूचे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!