Kangra: शराब की खेप के सा​थ हरिपुर निवासी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 21 May, 2026 06:10 PM

haripur liquor recovered

आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस जिला देहरा द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और नाकाबंदी की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना हरिपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं।

हरिपुर (गगन): आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस जिला देहरा द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और नाकाबंदी की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना हरिपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस को 20 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर-06, हरिपुर निवासी नरेंद्र कुमार के घर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से वीआरवी संतरा ब्रांड की 60 बोतलें देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शराब के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाना को दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!