Edited By Kuldeep, Updated: 25 Jul, 2026 07:45 PM

वन्य प्राणी वृत्त (उत्तरी) धर्मशाला में पटवारी के दो रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित कर्मचारियों को 40,000 रुपए प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा।
धर्मशाला (ब्यूरो): वन्य प्राणी वृत्त (उत्तरी) धर्मशाला में पटवारी के दो रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित कर्मचारियों को 40,000 रुपए प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जाएगा। आवेदक हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त पटवारी या उच्च पद का अधिकारी होना चाहिए और कम से कम पांच वर्ष का नियमित सेवा अनुभव जरूरी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त शाम 5 बजे तक है। पुनर्नियोजन एक वर्ष के लिए होगा, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।