Hamirpur: करोड़ों की सौगात दे रहा केंद्र, कांग्रेस सरकार इसे संभालने में भी नाकाम : राणा

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2026 05:21 PM

hamirpur centre gift

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि केंद्र हिमाचल को एम्स, सड़क, रेल और मैडीकल सीटों के रूप में हजारों करोड़ दे रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार एक फाइल तक समय पर नहीं हिला पा रही है।

हमीरपुर (ब्यूरो): प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि केंद्र हिमाचल को एम्स, सड़क, रेल और मैडीकल सीटों के रूप में हजारों करोड़ दे रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार एक फाइल तक समय पर नहीं हिला पा रही है। मैडीकल कालेजों में 320 पीजी सीटें बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया, जिस पर 415 करोड़ का अनुदान मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल सीटें नहीं, बल्कि हिमाचल के स्वास्थ्य भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि 2022 के बाद केंद्र से हैल्थ पर ही 5,000 करोड़ से ज्यादा आया है, जिसमें से एम्स बिलासपुर को 1,470 करोड़, 3 मैडीकल कालेजों को 547 करोड़, चमियाना को 200 करोड़, जाइका प्रोजैक्ट में 1,422 करोड़ और 15वें वित्तायोग से 521 करोड़ मिले हैं। इसके अलावा कुल्लू-मनाली फोरलेन मुरम्मत को 468 करोड़, किशाऊ प्रोजैक्ट को 15,624 करोड़ और बल्क ड्रग पार्क को 1,000 करोड़ मिले हैं।

फिर भी वित्तीय कुप्रबंधन के चलते 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स में से केवल 1 बना है और 73 ब्लॉक हैल्थ यूनिट में से एक भी तैयार नहीं हुआ है। 521 करोड़ में से सिर्फ 52 फीसदी खर्च हुआ है और बल्क ड्रग पार्क के 1,000 करोड़ में से जारी 225 करोड़ में से भी सिर्फ 12 करोड़ खर्च हुए हैं। यू.सी. तक समय पर नहीं भेजे जा रहे हैं‌।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!