Hamirpur: आंगनवाड़ी के रिक्त पदों के लिए आवेदन 23 जून तक, होनी चाहिए इतनी आयु

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jun, 2026 05:48 PM

hamirpur applications for vacant anganwadi posts open until june 23

Hamirpur News : बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर एक के आंगनवाड़ी केंद्र में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक पद और ग्राम पंचायत दाड़ला के आंगनवाड़ी केंद्र मिहाड़पुर, ग्राम पंचायत करोट के आंगनवाड़ी केंद्र करोट, ग्राम...

Hamirpur News : बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर एक के आंगनवाड़ी केंद्र में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक पद और ग्राम पंचायत दाड़ला के आंगनवाड़ी केंद्र मिहाड़पुर, ग्राम पंचायत करोट के आंगनवाड़ी केंद्र करोट, ग्राम पंचायत जोल पलाही के आंगनवाड़ी केंद्र जोल, ग्राम पंचायत चमियाणा के आंगनवाड़ी केंद्रों झुलानी एवं भरमाड़ तथा ग्राम पंचायत डेरा के आंगनवाड़ी केंद्र टिक्करू में रिक्त आंगनवाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए पात्र महिलाओं से 23 जून शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में सादे कागज एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदक की आयु विज्ञापन की तिथि अर्थात 4 जून 2026 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। वह कम से कम बारहवीं पास और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय पचास हजार रुपये से अधिक न हो। आय के संबंध में कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु यदि कोई कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन करती है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना परिवार की वार्षिक आय में नहीं की जाएगी।

कुल 25 अंकों के आधार पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी जिसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर, उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका, शिशु पालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता के लिए 2 अंक, एससी, एसटी या ओबीसी के 2 अंक, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम की प्रवासिनी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा या अन्य एकल नारी, विवाहित महिला जिसका पति पिछले 7 साल से लापता है, केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या केवल दो बेटियों की माता होने के लिए 2 अंक तथा साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 जून को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में होंगे। इस संबंध में अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया संबंधी जानकारी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, महिला मंडल, ग्राम पंचायत सचिव के पास भी उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना सुजानपुर के कार्यालय में अथवा दूरभाष नंबर 01972-294645 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!