HPU के 5 विभागों में भरे जाएंगे गैस्ट फैकल्टी के पद, 11 अगस्त को होंगे वाक-इन इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2026 07:16 PM

guest faculty post will be filled in 5 departments of hpu

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में अस्थायी आधार पर गैस्ट फैकल्टी की भर्ती होगी। इसके लिए 11 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू होंगे।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में अस्थायी आधार पर गैस्ट फैकल्टी की भर्ती होगी। इसके लिए 11 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वाक-इन इंटरव्यू का शैड्यूल जारी कर दिया है। तय शैड्यूल के अनुसार 11 अगस्त को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस विषय के लिए 1 पद, यूनिवर्सिटी कालेज ऑफ बिजनैस स्टडीज (यूसीबीएस) में कम्प्यूटर साइंस में 1, अंग्रेजी विषय में 1, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संध्याकालीन अध्ययन विभाग में वाणिज्य मेें 1, समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग में समाज शास्त्र विषय में 2, सोशल वर्क में 1 और पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास विभाग में 1 पद गैस्ट फैकल्टी का भरा जाएगा।

विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक व पात्र अभ्यर्थियों को यूजीसी मानदंडों के अनुरूप अपनी पात्रता के साथ निर्धारित तिथि पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ वाक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। गैस्ट फैकल्टी को प्रति व्याख्यान 1500 रुपए का मानदेय दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए प्रतिमाह होगी। यह नियुक्ति केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए मान्य रहेगी।

प्रो. हरि सिंह शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन नियुक्त
प्रो. हरि सिंह का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में बतौर डीन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से 2 वर्ष के लिए की गई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

एचपीयू में अनुकंपा नियुक्ति नीति लागू, सरकार के नए निर्देश अपनाए
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित राज्य सरकार की नवीनतम नीति व दिशा-निर्देशों को अपना लिया है। विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार के वित्त विभाग द्वारा बीते 6 जनवरी को जारी कार्यालय ज्ञापन, जिसमें अनुकंपा नियुक्ति नीति तथा मामलों के निस्तारण के लिए विभागों को शक्तियां सौंपने संबंधी प्रावधान हैं, को विश्वविद्यालय में अपनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही वित्त विभाग द्वारा 1 जुलाई 2026 को जारी अनुकंपा नियुक्ति नीति से संबंधित नवीनतम निर्देशों को भी विश्वविद्यालय में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!