Weather Update: प्रदेश में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों के उफान और भूस्खलन का खतरा

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Aug, 2026 07:30 PM

shimla weather bad

हिमाचल में मानसून का कहर आगामी सप्ताह में भी जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में मानसून का कहर आगामी सप्ताह में भी जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए विभिन्न जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की 100 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें मंडी और कुल्लू जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं।

शनिवार को राजधानी शिमला, कांगड़ा, धर्मशाला, कुफरी में बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में मंडी जिले के पंडोह में सबसे अधिक 5 सैंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। चम्बा जिला के चुवाड़ी और शिमला में 4-4, शिमला के सराहन, मंडी के स्लापड़ और चम्बा के जोत सहित कुफरी में 3-3 सैंटीमीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने 1 से 5 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 6 और 7 अगस्त को भी अनेक स्थानों पर यह सिलसिला जारी रहेगा। 2 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 अगस्त को बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

4 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 5 अगस्त को राजधानी शिमला और सिरमौर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 2 से 7 अगस्त के दौरान निचले और मध्यम पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त से सितम्बर के दौरान लाहौल-स्पीति, चम्बा और उत्तरी किन्नौर के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगस्त 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!