Weather Update: हिमाचल में 10 अगस्त तक लगातार बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 153 सड़कें बंद

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Aug, 2026 10:56 PM

shimla weather bad

हिमाचल में मानसून की बारिश फिलहाल थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश मेें 5 से 10 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून की बारिश फिलहाल थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश मेें 5 से 10 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुल्लू, चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इसके अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रदेश भर में बारिश के चलते 153 सड़कें फिलहाल बंद हैं। चम्बा में 5 सड़कें, कांगड़ा में 5, कुल्लू में 36, मंडी में 51, शिमला में 15, सिरमौर में 39 और ऊना में 2 सड़कें बंद हैं। लोनिवि इन सड़कों को खोलने के प्रयास कर रहा है लेकिन बार-बार हो रही बारिश मार्गों को खोलने में बाधा बन रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 191 बिजली ट्रांसफार्मर और 58 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैैं। मंडी जिला में 43, कुल्लू में 39 और कांगड़ा में 5, चम्बा में 6, शिमला में 6 और सिरमौर में 8 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। वहीं पेयजल परियोजना के प्रभावित होने से सिरमौर, शिमला में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!