जेल में होगी अंगूर की खेती, खुलेगा डेयरी फार्म व बेकरी : सोमेश गोयल

Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2021 09:38 PM

grape cultivation to be held in jail dairy farm and bakery will open

हिमाचल पुलिस डीजीपी जेल सोमेश गोयल ने जिला चम्बा की जेल का दौरा किया। जेल में कैदियों से सीधी बात की। कैदियों के विकास व सुधार के लिए बहुत से कार्य आरंभ करने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि चम्बा जेल में बेकरी आरंभ की जा रही है। इससे इन लोगों को...

चम्बा (काकू): हिमाचल पुलिस डीजीपी जेल सोमेश गोयल ने जिला चम्बा की जेल का दौरा किया। जेल में कैदियों से सीधी बात की। कैदियों के विकास व सुधार के लिए बहुत से कार्य आरंभ करने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि चम्बा जेल में बेकरी आरंभ की जा रही है। इससे इन लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा जेल में ही डेयरी फार्म खोला जाएगा। चीड़ के जो नुकीले पत्ते होते हैं उनसे डैकोरेशन का सामान बनाकर हिमकारागर के माध्यम से बेचा जाएगा। सोमेश गोयल ने बताया कि चम्बा जेल के पास काफी जमीन खाली पड़ी हुई है। उसका सदुपयोग किया जाएगा। एक पिकानेट का दर्शनीय बगीचा लगाया जाएगा। जेल में खाली पड़ी भूमि पर अंगूर की खेती की जाएगी। 

जेल में कारा जंक्शन की शुरूआत 

उन्होंने जेल में कारा जंक्शन की शुरूआत की है। इसके तहत एक साऊंड सिस्टम लगाकर दिन भर कोई न कोई कार्यक्रम चलाया जाएगा। इससे हर जेल में रहने वाले को आधिकारिक सूचना दी जाएगी ताकि वो सब अपडेट रहें। सोमेश गोयल ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि जल्द सब कार्यों के एस्टीमेट बनाकर शिमला भेजें। उन्होंने कहा कि पुराने भवनों की मुरम्मत की जाएगी, वहीं एक विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वो आत्मनिर्भर हो सकें। डीजीपी ने बताया कि हिमाचल में जेल में रहने वालों के लिए बहुत कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। करोड़ों रुपए का सामान बन रहा है और उसको बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्ववालिटी से समझौता नहीं किया इसीलिए लोग सामान को खरीदते हैं। 

सोमेश गोयल से थर-थर कांपते थे शराबी

सोमेश गोयल को जेल सुधार कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। चम्बा में बतौर एसपी कार्यरत रह चुके हैं। उनके कार्यप्रणाली काफी सराहनीय रही है। जब वह यहां एसपी थे तो शराबी 5 बजे तक अपने अपने घरों में पहुंच जाते थे। नगर में कमांडो शाम ढलते ही गश्त पर निकलते थे। तब भी उन्होंने बहुत सुधार चम्बा पुलिस लाइन में किए थे। 

एसपी अरुल कुमार ने किया सम्मानित 

चम्बा के परिधि गृह में एसपी अरुल कुमार ने डीजीपी सोमेश गोयल को शॉल व टोपी तथा चम्बा का थाल देकर सम्मानित किया। इस दौरान वह कुछ पुलिस अधिकारियों व गण्यमान्य लोगों से मिले। बाद में सोमेश गोयल ने आसपास के क्षेत्रों का भी दौरा किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!