Kullu: मलाणा में 20 बीघा भूमि पर लहलहा रही थी अवैध भांग की खेती, वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2026 02:59 PM

illegal cannabis cultivation in malana

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नशे के खात्मे को लेकर वन विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। वन विभाग की टीम ने मलाणा बीट के अंतर्गत आते निरंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट कर दिया है।

कुल्लू (धनीराम): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नशे के खात्मे को लेकर वन विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। वन विभाग की टीम ने मलाणा बीट के अंतर्गत आते निरंग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे भांग उन्मूलन अभियान के तहत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान वन विभाग के एसीएफ सार्थक पराशर के नेतृत्व और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। टीम ने दुर्गम पहाड़ी इलाके निरंग में दबिश देकर बड़े पैमाने पर लहलहा रही भांग की अवैध फसल को उखाड़ कर नष्ट किया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध रूप से भांग की खेती करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि मलाणा बीट और इसके आसपास के क्षेत्र के सभी थाचों (चरागाहों) में जब तक भांग उन्मूलन का कार्य पूरी तरह से संपन्न नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। वन विभाग की टीमें दुर्गम इलाकों में जाकर भांग की फसल को नष्ट करने का काम मुस्तैदी से कर रही हैं।

इस सफल कार्रवाई के बाद वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी देने के साथ-साथ एक विशेष अपील भी की है। विभाग ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे नशे के कारोबार और अवैध भांग की खेती से पूरी तरह दूर रहें, साथ ही वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस भांग उन्मूलन अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!