हैल्लो! 'मैं आंगनबाड़ी अफसर बोल रहा हूं...', और महिला को लग गया ₹31 हजार का चूना

Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2026 06:57 PM

fraud with woman in una

अगर आपको भी व्हाट्सएप पर कोई खुद को सरकारी विभाग या आंगनबाड़ी का अधिकारी बताकर मैसेज कर रहा है, तो सावधान हो जाएं! साइबर ठगों ने ठगी का नया पैंतरा ईजाद किया है।

गगरेट (बृज): अगर आपको भी व्हाट्सएप पर कोई खुद को सरकारी विभाग या आंगनबाड़ी का अधिकारी बताकर मैसेज कर रहा है, तो सावधान हो जाएं! साइबर ठगों ने ठगी का नया पैंतरा ईजाद किया है। हिमाचल प्रदेश के उपमंडल गगरेट में ठगों ने एक महिला को इसी तरीके से अपने जाल में फंसाया और उसके बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपए साफ कर दिए।

जानकारी के अनुसार साइबर जालसाजों ने महिला को फोन कर खुद को आंगनबाड़ी विभाग का बड़ा अधिकारी बताया। ठगों ने विभागीय बातचीत का हवाला देकर महिला को इस कदर विश्वास में ले लिया कि उसे जरा भी शक नहीं हुआ। इसके बाद ठगों ने महिला को व्हाट्सएप पर मैसेज किया और उससे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मांगीं। उक्त फर्जी अधिकारी के झांसे में आकर महिला खुद ही व्हाट्सएप पर अपनी निजी और संवेदनशील जानकारियां सांझा करती रही। जब तक महिला को ठगों की इस चाल का एहसास होता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसके बैंक खाते से 31 हजार रुपए कटने का मैसेज आ चुका था।

साइबर ठगों के निशाने पर आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाएं 
बताया जा रहा है कि गगरेट क्षेत्र में यह कोई पहला मामला नहीं है। साइबर ठग विशेष रूप से आंगनबाड़ी विभाग से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को अपना सॉफ्ट टारगेट बना रहे हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए महिलाओं से किसी भी अज्ञात अधिकारी के झांसे में न आने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!