Himachal: नई दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा का शैड्यूल जारी, जानिए समय और किराए की पूरी डिटेल

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2026 11:29 PM

flight schedule released for new delhi shimla and shimla dharamshala routes

नई दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा की समयसारिणी जारी हो गई है। रविवार को फ्लाइट के शैड्यूल के अनुसार नई दिल्ली से अलायंस एयर की फ्लाइट सुबह 6.20 बजे रवाना होगी और सुबह 7.35 बजे शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचेगी।

शिमला (अभिषेक): नई दिल्ली-शिमला व शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई सेवा की समयसारिणी जारी हो गई है। रविवार को फ्लाइट के शैड्यूल के अनुसार नई दिल्ली से अलायंस एयर की फ्लाइट सुबह 6.20 बजे रवाना होगी और सुबह 7.35 बजे शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके अलावा शिमला से यह फ्लाइट सुबह 8 बजे रवाना होगी और सुबह 9.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 11 मई को नई दिल्ली से फ्लाइट सुबह 7.20 बजे रवाना होगी और सुबह 8.35 बजे शिमला पहुंचेगी, जबकि शिमला से यह फ्लाइट सुबह 11.30 बजे रवाना होगी और 12.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यहां बता दें कि प्रत्येक दिन का शैड्यूल अलायंस एयर ने अपनी वैबसाइट पर अपडेट कर दिया है। नई दिल्ली व शिमला के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार को शिमला-नई दिल्ली के बीच फ्लाइट नहीं चलेगी।

इसके अलावा शिमला-धर्मशाला के बीच फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन चलेगी। इस रूट पर रविवार व मंगलवार को छोड़कर शेष दिन हवाई सेवाएं जारी रहेंगी। 11 मई को शिमला से फ्लाइट सुबह 9 बजे रवाना होगी और सुबह 9.50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी, जबकि धर्मशाला से फ्लाइट सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और सुबह 11.05 बजे शिमला पहुंचेगी। इस रूट के लिए भी प्रत्येक दिन का शैड्यूल अलायंस एयर ने अपनी वैबसाइट पर अपडेट कर दिया है। धर्मशाला से शिमला पहुंचने में मात्र 50 मिनट लगेंगे।

7 माह से अधिक समय के बाद बहाल हो रही हवाई सेवाओं के चलते शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि रविवार यानी कि 10 मई से शिमला-नई दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं शुरू हो रही हैं। इसके अलावा शिमला-धर्मशाला के बीच भी तय शैड्यूल के अनुसार हवाई सेवाएं संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शिमला पहुंचने पर फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत होगा। इसके अलावा यात्रियों का स्वागत होगा।

किराए पर एक नजर
शिमला से नई दिल्ली के लिए फ्लाइट का किराया कुछ सीटों के लिए प्रति व्यक्ति 7483 रुपए रखा गया है, जबकि अन्य सीटों का किराया 18,298 रुपए और 27,118 रुपए है। इसके अलावा शिमला से धर्मशाला के लिए फ्लाइट का किराया कुछ सीटों के लिए प्रति व्यक्ति 4698 रुपए रखा गया है, जबकि अन्य सीटों का किराया 13,098 रुपए और 18,348 रुपए है। इस बार पूर्व के मुकाबले किराए में काफी वृद्धि हुई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!