Sirmour: सात वर्ष से फरार उद्घोषित अपराधी शिमला से गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 03:32 PM

nahan proclaimed offender arrested

जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने वर्ष 2019 के एक मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार कुशाल ठाकुर निवासी गांव कुंथल, डाकघर नेरीपुल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, जो थाना राजगढ़ के अभियोग संख्या 38/2019...

नाहन (आशु): जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने वर्ष 2019 के एक मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार कुशाल ठाकुर निवासी गांव कुंथल, डाकघर नेरीपुल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, जो थाना राजगढ़ के अभियोग संख्या 38/2019 (धारा 279 एवं 337 भारतीय दंड संहिता) में उद्घोषित अपराधी था, को छेला, जिला शिमला से गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना राजगढ़ में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नियमानुसार उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी ने बताया कि फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!