राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, जानिए मंडी से कौन लड़ेगा चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 05 Oct, 2022 05:59 PM

first list released of 9 candidates of national devbhoomi party

सवर्ण आयोग के गठन को लेकर किए गए आंदोलन से राजनीतिकि पार्टी बनी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली सूची में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 2 निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल...

सोलन (नरेश पाल): सवर्ण आयोग के गठन को लेकर किए गए आंदोलन से राजनीतिकि पार्टी बनी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली सूची में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 2 निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने स्वयं चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी द्वारा इस बार मजबूत प्रत्याशी चुनावी रण में उतारे जाएंगे ताकि राज्य में सरकार बनाई जा सके।
PunjabKesari

रूमित ठाकुर ने बताया कि 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। आने वाले 3-4 दिनों में दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। रूमित ने बताया कि चुराह निर्वाचन क्षेत्र नर सिंह, डल्हौजी से अशोक कुमार बकारिया, फतेहपुर से बलवान सिंह पठानिया, सुंदरनगर से मुनीश ठाकुर, मंडी से संजय कुमार, घुमारवीं से योगेश ठाकुर, श्री नयनादेवी जी से जगदीप कुमार, नालागढ़ से जगदीश चंद और पच्छाद आरक्षित से सुशील कुमार भृगु को प्रत्याशी बनाया है। 

रूमित ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेश में समानता के अधिकार के लिए आ रही है। प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर ही सवर्ण आयोग का सही रूप से गठन होगा। उन्हें पूरा विश्वास है सवर्ण आयोग के गठन के लिए उनके साथ जुड़ा समाज का हर वर्ग उनकी पार्टी के साथ है। इसलिए उनकी सरकार बनना लगभग तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस व भाजपा के बारी-बारी के खेल से परेशान हो गई है। इसलिए मजबूत विकल्प के इंतजार में बैठी जनता अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के साथ है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!