हरोली में 3.50 करोड़ से बनेगा पूर्व सैनिक भवन, एक करोड़ से अधिक की पहली किश्त जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2026 02:31 PM

ex servicemen bhawan to be built in haroli at a cost of 3 50 crore

Una News : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा कल्याण के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।

Una News : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा कल्याण के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। सिविल जीवन में भी पूर्व सैनिकों को सम्मान और सुविधाएं मिलें, इसी उद्देश्य से हरोली के रामपुर पुल के समीप विकसित की जा रही न्यू हरोली की परिकल्पना में पूर्व सैनिक भवन बनाया जाएगा। भवन के लिए 3.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और एक करोड़ रुपये से अधिक की पहली किश्त लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है। इसका निर्माण जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को हरोली जल भवन में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में जिला ऊना यूनिट की इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग के पदाधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी और पूर्व सैनिक शामिल रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक भवन में बैठकें, कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इससे पूर्व सैनिकों को अपने कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके योगदान का सम्मान सिविल जीवन में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान की इसी भावना के तहत घालुवाल में भारतीय सेना का टैंक स्थापित किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को याद रख सकें।

उपमुख्यमंत्री ने बताया पूर्व सैनिकों से जुड़े विषयों को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। सैनिकों ने देश की सेवा की है और उनके सम्मान तथा कल्याण के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली की परिकल्पना के तहत विकास पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां हेलीपोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक, इनडोर स्टेडियम, एटीएस, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय, जिला कोर्ट तथा उद्योग विभाग के कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थान और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से हरोली में एक महत्वपूर्ण संस्थागत और सुविधायुक्त क्षेत्र विकसित होगा।

इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग ऊना के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद्र ने पूर्व सैनिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने तथा निर्माण के लिए धनराशि मंजूर करने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!