हमीरपुर की 5 वन रेंजों के लिए 3 स्थानों पर 8 फरवरी को होगी परीक्षा

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2024 06:31 PM

exam will be held at 3 places for 5 forest ranges of hamirpur

वन मंडल हमीरपुर के अंतर्गत वन रेंज हमीरपुर, अघार, बड़सर, बिझड़ी और नादौन में वन मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को सुबह 7 बजे से आयोजित की जाएगी।

हमीरपुर (ब्यूरो): वन मंडल हमीरपुर के अंतर्गत वन रेंज हमीरपुर, अघार, बड़सर, बिझड़ी और नादौन में वन मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को सुबह 7 बजे से आयोजित की जाएगी। उप अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि वन रेंज हमीरपुर और अघार की शारीरिक दक्षता परीक्षा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के परिसर में होगी जबकि बड़सर एवं बिझड़ी रेंज की परीक्षा आईटीआई बणी और नादौन रेंज की परीक्षा अमतर क्रिकेट ग्राऊंड में आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय प्रार्थी के पास अपना आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र और 2 नवीनतम फोटो होने चाहिए। उन्होंने सभी आवेदकों से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित स्थानों पर निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित वन रेंज कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!