सोलन जिला में 3 मुख्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jul, 2026 07:18 PM

solan bomb

सोलन जिला के तहत 3 स्थानों को बम से उड़ने की धमकी शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से दी गई। इसके बाद सोलन जिला प्रशासन, पुलिस, खुफिया तंत्र पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

सोलन (अमित): सोलन जिला के तहत 3 स्थानों को बम से उड़ने की धमकी शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से दी गई। इसके बाद सोलन जिला प्रशासन, पुलिस, खुफिया तंत्र पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। लगभग सभी स्थानों पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शिमला से बम निरोधक दस्ते को भी सोलन बुलाया गया और सभी स्थानों पर बम को लेकर जांच की गई। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कहीं पर भी कोई बम नहीं पाया गया। वहीं एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि ई-मेल मिलने के बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना कर दी गई थी। जिन भी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, उन्हें खाली करवा दिया गया था और इसके बाद वहां पर पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने जांच भी की।

जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम कार्यालय परिसर, डगशाई स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल व कसौली तहसील कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां ई-मेल के माध्यम से दी गई। इस ई-मेल में यह भी लिखा गया था कि अब 15 अगस्त आने वाला है। ऐसे में स्कूलों में 15 अगस्त पर वंदे मातरम गाने पर धमकी दी गई। साथ ही खालिस्तान के पक्ष में नारे लगाने को कहा गया है। हालांकि ई-मेल इंगलिश में लिखा गया है लेकिन उसकी शब्दावली पंजाबी की है। साथ ही 15 अगस्त को बम धमाकों की धमकी भी दी गई है, खासतौर पर स्कूलों में।

वहीं ई-मेल मिलने के बाद सोलन पुलिस की टीम तीनों ही स्थान पर पहुंच गई थी और यहां पर परिसरों को खाली करवा दिया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रत्येक कमरे में जाकर वहां की जांच की। शिमला से बम निरोधक दस्ता भी सोलन पहुंच गया था और नगर निगम कार्यालय के प्रत्येक कमरे में जाकर बम निरोधक दस्ते ने जांच की। इसके अलावा यहां से यह बम निरोधक दस्ता भी कसौली संबंधित परिसरों की जांच करने के लिए भेजा गया। वहीं एसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!