हिमाचल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार...उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jul, 2026 11:07 AM

major accident in himachal 5 members of the same family killed

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने तीन माह के...

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने तीन माह के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पठानकोट जा रहा था।

400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान बीमार बच्चे, उसके दादा वचन सिंह (60), उसके पिता रिपुन सिंह (30) व माता रिंपी देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पांचवें व्यक्ति की पहचान कीर्ति (23) के रूप में हुई है। ये सभी चंबा के गेहरा गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती सूचना से संकेत मिलता है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण कार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया, ''शवों को खाई से निकालकर डलहौजी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।'' घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। दुर्गम इलाके और रात का समय होने के कारण बचावकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस राहत और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस और बचाव दलों की मदद की। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!