Himachal: दिल्ली से लेह जा रही बस में चिट्टे की खेप बरामद, हरियाणा और कुल्लू के 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2026 05:35 PM

3 smugglers arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 आरोपी हरियाणा और एक कुल्लू का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार स्पैशल डिटैक्शन टीम ने गत दिवस आरटीओ बैरियर स्वारघाट के समीप रूटीन नाकाबंदी और चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान दिल्ली से लेह जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (एचपी 42-3331) को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस टीम बस के अंदर यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ले रही थी, तो 3 यात्रियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील (48) और अनिल राठी (30 ) दोनों निवासी गांव राजलुगड़ी, डाकघर गनौर व जिला सोनीपत (हरियाणा) तथा नीरत सिंह (41) निवासी गांव लपाह, डाकघर मदाना व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में शामिल आरोपी सुनील कुमार एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस
स्वारघाट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह नशा दिल्ली या हरियाणा के किस सप्लायर से खरीदा गया था और लेह या कुल्लू में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। नशे के इस पूरे नैटवर्क और सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!