जापान में नौकरी के नाम पर 3 हिमाचलियों से 31 लाख रुपए की ठगी, हरियाणा के एजैंट ने बनाया शिकार

Edited By Vijay, Updated: 24 Jul, 2026 07:28 PM

fraud of 31 lakh rupees from 3 people in the name of job in japan

विदेश में नौकरी करने की चाहत में 3 हिमाचली लाखों रुपए की कथित ठगी का शिकार बन गए। बिलासपुर के कोठी-चांदपुर निवासी अजय कुमार ने इस कथित ठगी की शिकायत जिला के सदर पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाई है।

बिलासपुर (विशाल): विदेश में नौकरी करने की चाहत में 3 हिमाचली लाखों रुपए की कथित ठगी का शिकार बन गए। बिलासपुर के कोठी-चांदपुर निवासी अजय कुमार ने इस कथित ठगी की शिकायत जिला के सदर पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाई है। शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि उसके बहनोई को जापान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर इस ठगी को हरियाणा के कैथल जिले के निवासी इंद्रजीत ने अंजाम दिया। अजय कुमार ने बताया कि बड़सर निवासी उसके बहनोई  व 2 अन्य लोगों को जापान में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। इसी झांसे में आकर आरोपी को तीनों लोग करीब 31 लाख रुपए की राशि दे बैठे। इसमें से अधिकतर पैसा नकद दिया गया व कुछ राशि बैंक खाते में भी डाली गई।

शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि 21 नवम्बर, 2025 को आरोपी ने टूरिस्ट वीजा पर जापान भेज दिया व वर्क वीजा वहीं देने की बात कही। कुछ दिन जापान में जब रहते हुए बीत गए तो आरोपी वर्क वीजा के लिए टाल-मटोल करने लगा। थक-हार कर 2 दिसम्बर को टूरिस्ट वीजा पर जापान गए तीनों लोगों को वापस भारत लौट आना पड़ा क्योंकि टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त हो रही थी।

अजय ने बताया कि जब आरोपी से पैसे वापस मांगे गए तो उसने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। आरोपी के घर स्थानीय पंचायत को साथ ले जाकर भी उससे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी वहां भी डराने-धमकाने लगा व जान से मारने की धमकियां भी देने लगा तथा पैसे भी वापस नहीं किए। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना बिलासपुर में धोखाधड़ी, हेराफेरी, धमकियां आदि देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है व आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!