Himachal: चम्बा के सलूणी में 2 छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2026 04:17 PM

embarrassing act with 2 girl students

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के अंतर्गत आते सलूणी क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया...

सलूणी (शक्ति): हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के अंतर्गत आते सलूणी क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

स्कूल से लौटते वक्त बच्चियों को बनाया निशाना
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ विजु (28) निवासी गांव भिड़, डाकघर सिंगाधार व तहसील सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई पहली शिकायत में एक महिला ने बताया कि बीते 22 अगस्त को उसकी 11 वर्षीय बेटी (5वीं कक्षा की छात्रा) स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में विजय कुमार ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

झाड़ियों में खींच ले गया आरोपी, बच्ची ने दिखाया साहस
इसी बीच, एक अन्य महिला ने भी अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ इसी तरह की घटना होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी विजय कुमार दूसरी बच्ची को रास्ते से जबरन झाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ भी अश्लील हरकतें कीं। हालांकि, बच्ची ने गजब का साहस दिखाते हुए खुद को आरोपी की पकड़ से छुड़ाया और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पोक्सो और बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज
दोनों पीड़िताओं की माताओं की शिकायतों के आधार पर, पुलिस थाना किहार में आरोपी विजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  की धारा 75(1) और पोक्सो अधिनियम की धारा 8 व 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संवेदनशील मामले की जांच सुरगाणी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ सलूणी, रंजन शर्मा ने बताया कि दोनों महिलाओं की शिकायतों के आधार पर किहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को हिरासत में ले लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!