Shimla: शिक्षा मंत्री ने IGMC पहुंचकर जाना आनी सड़क हादसे के घायलों का हाल, मृतक शिक्षकों के प्रति जताया गहरा शोक

Edited By Vijay, Updated: 03 May, 2026 05:10 PM

education minister rohit thakur

कुल्लू जिला के आनी में शनिवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षकों का हाल जानने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रविवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे।

शिमला (ब्यूरो): कुल्लू जिला के आनी में शनिवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षकों का हाल जानने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रविवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) पहुंचे। इस दुखद हादसे में 4 महिला शिक्षकों की मृत्यु हो गई है। शिक्षा मंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायल शिक्षकों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। रोहित ठाकुर ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

शिक्षा मंत्री ने 4 महिला शिक्षकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और अपूर्णीय क्षति है। शिक्षा मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कंवर भी शिक्षा मंत्री के साथ उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!