शिमला में दर्दनाक हादसा, सांप के डसने से 2 सगी बहनों की मौत; परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Sep, 2026 02:01 PM

two sisters die of snakebite in shimla

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के नेरवा तहसील की दूरदराज पंचायत टेलर में हुआ। मृतकों की पहचान जितेंद्र चौहान की पुत्रियां महक (11) और कनक (8) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 20 सितंबर को दोनों बच्चियां अपने कमरे में बेसुध हालत में पाई गईं थी। परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला, वे तुरंत उन्हें नजदीकी त्यूणी अस्पताल ले गए। हालांकि, स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें रोहड़ू अस्पताल और फिर वहां से तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला रेफर कर दिया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!