सफलता: नशीली दवाइयों सहित पुलिस ने पकड़े हरियाणा के 2 तस्कर

Edited By kirti, Updated: 09 Jul, 2019 11:02 AM

drug smugglers

उपमंडल पांवटा साहिब में एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से पुलिस ने 1440 नशीली दवाओं के साथ हरियाणा के 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस को...

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब में एक निजी होटल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से पुलिस ने 1440 नशीली दवाओं के साथ हरियाणा के 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा से 2 नशा तस्कर पांवटा साहिब के लिए गाड़ी से नशे की खेप ला रहे हैं। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पांवटा साहिब पहुंचते ही गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी जैसे ही एक निजी होटल की पार्किंग में गई तो पुलिस टीम ने गाड़ी खोलकर गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक थैला बरामद किया गया, जिसमें 1440 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

पुलिस ने कुलदीप पुत्र परमजीत सिंह और रेजवंत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी छछरौली जिला यमुनानगर, हरियाणा को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह नशा तस्कर नशीली दवाओं को पांवटा साहिब में बेचने के लिए आए थे। पांवटा साहिब के डी.एस.पी. सोमदत्त ने बताया कि हरियाणा के 2 आरोपियों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!