DGP संजय कुंडू ने मैड़ी मेले में जांची व्यवस्थाएं, बोले-श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बढा़ई जाएगी पुलिस की नफरी

Edited By Vijay, Updated: 13 Mar, 2022 05:09 PM

dgp sanjay kundu in una

मैड़ी में चल रहे होला मोहल्ला मेले के चौथे दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू विशेष रूप से व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस मौके पर स्थानीय जिले के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी डीजीपी के...

ऊना (अमित): मैड़ी में चल रहे होला मोहल्ला मेले के चौथे दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू विशेष रूप से व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस मौके पर स्थानीय जिले के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी डीजीपी के साथ मौजूद रहे। संजय कुंडू ने तमाम धार्मिक स्थलों के मुखियाओं के साथ-साथ अन्य मेला संचालन संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
PunjabKesari, DGP Sanjay Kundu Image

डीजीपी ने बताया कि करीब 2 साल के अंतराल बाद इस मेले का आयोजन किया जा रहा है, इस परिस्थिति में मेले का महत्व भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मेला क्षेत्र में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी सुरक्षा का जिम्मा करीब 1000 पुलिस कर्मचारियों को सौंपा गया है। हालांकि 18 मार्च को इस मेला क्षेत्र में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, इन परिस्थितियों के बीच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की नफरी को भी बढ़ाने पर विचार मंथन किया जा रहा है।

डीजीपी संजय कुंडू ने मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने के मामले पर कहा कि इस विषय पर पंजाब और हरियाणा के डीजीपी से भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब अपने मूल स्थान से ट्रकों या अन्य मालवाहक वाहनों में भरकर आ जाते हैं तो उन्हें रास्ते में रोकना संभव नहीं हो पाता। डीजीपी ने कहा कि इस व्यवस्था पर पूरी तरह से लगाम तो नहीं लगी है लेकिन मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!