Kangra: विश्वविख्यात शक्तिपीठ मंदिर परिसर में पीपल के नीचे बैठे श्रद्धालु ने खुद को लगाई आग

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Sep, 2026 09:53 PM

jwalamukhi devotee fire

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर में शाम करीब 7.30 बजे एक श्रद्धालु ने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। यह घटना मंदिर के गर्भ गृह के बाहर पीपल के पास हुई है।

ज्वालामुखी (कौशिक): विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर में शाम करीब 7.30 बजे एक श्रद्धालु ने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। यह घटना मंदिर के गर्भ गृह के बाहर पीपल के पास हुई है। वहां वह श्रद्धालु पीपल के नीचे बैठा था तो लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह भक्ति में लीन है लेकिन अचानक उसने पैट्रोल की बोतल खुद पर छिड़क कर आग लगा ली।

इसके बाद मंदिर प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मंदिर अधिकारी तहसीलदार अजय मंडयाल को जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने तुरंत सुरक्षा कर्मचारियों को आदेश दिए कि यात्री की जान बचाई जाए। अस्पताल में टैलीफोन कर एम्बुलैंस बुलाई गई और श्रद्धालु को तत्काल मंदिर के कर्मचारियों के साथ अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु राजस्थान का बताया जा रहा है, जो करीब 60 फीसदी जल गया है। जानकारी के अनुसार वह बोलने में अभी सक्षम नहीं है।

एसएचओ संदीप पटियाल ने बताया कि श्रद्धालु की पहचान रामदास पुत्र गजानंद निवासी जहादाबाद, राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी हॉस्पिटल से श्रद्धालु को टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया है, क्योंकि श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी हुई है। विधायक संजय रतन ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और श्रद्धालु को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!