हमीरपुर में भव्य शोभायात्रा, देवी-देवताओं की झांकियों के साथ दशहरा उत्सव शुरू

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Oct, 2026 06:17 PM

grand procession in hamirpur

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के समताना गांव स्थित शिवपुरी धाम में दशहरा उत्सव के तहत शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के समताना गांव स्थित शिवपुरी धाम में दशहरा उत्सव के तहत शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा बिझड़ी से शुरू हुई और गरली, महैरे, बड़सर तथा भोटा से होते हुए हमीरपुर जिला मुख्यालय पहुंची।

आयोजकों ने बताया कि इस शोभायात्रा के मुख्य आकर्षणों में भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों वाला रथ तथा विभिन्न देवी-देवताओं को दर्शाने वाली झांकियां शामिल थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य के बाहर से आए 35 कलाकारों ने शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य कार्यक्रम 20 अक्टूबर को समताना में आयोजित किया जाएगा जिसमें रावण के 120 फुट ऊंचा पुतला और कुंभकर्ण तथा मेघनाद के 50-50 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!