दर्दनाक हादसा : कार खाई में गिरी, पशुपालन विभाग के कर्मचारी की मौत

Edited By Vijay, Updated: 06 Jul, 2021 08:24 PM

death of one in car accident

सोलन जिले के अंतर्गत आते सलोगड़ा के नजदीक एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (52) निवासी वाकनाघाट के रूप में हुई है जोकि पशुपालन विभाग में कार्यरत था।

सोलन (ब्यूरो): सोलन जिले के अंतर्गत आते सलोगड़ा के नजदीक एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेश कुमार (52) निवासी वाकनाघाट के रूप में हुई है जोकि पशुपालन विभाग में कार्यरत था। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सलोगड़ा के समीप शिव मंदिर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में राजेश कुमार सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!