Una News: पीरनिगाह माथा टेकने आए पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2026 03:29 PM

tractor trolley full of devotees overturned in pirnigah

ऊना जिला मुख्यालय के निकट प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना जिला मुख्यालय के निकट प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 वर्षीय बच्ची सहित 7 लोग घायल हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ और कई श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने आए थे। दर्शन करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तीखे मोड़ पर चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर तुरंत स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किया और हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इस सड़क हादसे में मानसा (पंजाब) निवासी कश्मीर सिंह, जसवीर, राम, सोमा, अवतार सिंह, कमलजीत कौर और 5 साल की बच्ची मनकीरत घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा कई बार विशेष अभियान चलाकर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जैसे मालवाहक वाहनों में सफर करने से रोका गया है। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर इन्हीं वाहनों में सफर कर रहे हैं, जो हादसों का मुख्य कारण बन रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!