Edited By Kuldeep, Updated: 09 Aug, 2026 11:25 PM

जहरीला पदार्थ निगलने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कुल्लू (ब्यूरो): जहरीला पदार्थ निगलने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार सदर थाना कल्लू के अंतर्गत मनोज कुमार 22 पुत्र कमल किशोर निवासी गांव माहूंचाहड़ डाकघर पुईद तहसील व जिला कुल्लू को जहर खुरानी की हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से आगामी उपचार के लिए मैडीकल कालेज नेरचौक रैफर किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मैडीकल कालेज नेरचौक में मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई शक आदि जाहिर नहीं किया है। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।