‌Bilaspur News: सड़क से 150 मीटर नीचे खड्ड में गिरा ट्रैक्टर, चालक की गई जान...2 सवार गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2026 10:58 PM

uncontrolled tractor fell into the ditch

बिलासपुर जिले के नम्होल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत विनायक घाट के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरा।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर जिले के नम्होल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत विनायक घाट के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही नम्होल पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहे के भारी सामान से लदा यह ट्रैक्टर ब्रह्मपुखर से कोठीपुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर विनायक घाट के समीप पहुंचा तो चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू होने के बाद ट्रैक्टर सड़क से छिटक कर सीधे 150 मीटर नीचे गहरी खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसना कुजुर निवासी गड़बहारी, डाकघर उल्किया, तहसील व जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य व्यक्तियों कोरोने लियुस और दीपक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खड्ड से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रैक्टर बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि, पुलिस इस दुर्घटना से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों व अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है तथा आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!