Edited By Kuldeep, Updated: 10 Aug, 2026 05:54 PM

भवारना थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला तलाकशुदा थी और घर में अकेली रहती थी।
कांगड़ा (कालड़ा): भवारना थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला तलाकशुदा थी और घर में अकेली रहती थी। उसके बच्चों की शादी हो चुकी है।बताया जा रहा है कि महिला ने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला का बयान दर्ज नहीं हो सका। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है।