यहां संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 05 Jun, 2022 05:15 PM

deadbody of youth found hanging from tree

सुंदरनगर उपमंडल के चांबी पंचायत के देव बाला कामेश्वर मंदिर के निकट जोगणिया के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। इस दौरान युवक के सिर पर टोपी और कंधों पर बैग लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान रजवाड़ी के ठरकीह गांव...

सुंदरनगर (अंसारी): सुंदरनगर उपमंडल के चांबी पंचायत के देव बाला कामेश्वर मंदिर के निकट जोगणिया के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। इस दौरान युवक के सिर पर टोपी और कंधों पर बैग लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान रजवाड़ी के ठरकीह गांव निवासी 30 वर्षीय नागपाल के रूप में हुई है। मृतक की जेब में शिमला से सुंदरनगर का टिकट भी प्राप्त हुआ है। युवक का ससुराल घटनास्थल से निकट ही नेरी गांव में है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और घटनास्थल पर अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि बीबीएमबी कालोनी पुलिस थाना के प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!