Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Oct, 2026 12:49 PM

Chamba News : चम्बा-लंगेरा मार्ग पर सलुणी में वन विभाग की चैक पोस्ट के निकट पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला है। शव गल-सड़ चुका है। इस कारण अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Chamba News : चम्बा-लंगेरा मार्ग पर सलुणी में वन विभाग की चैक पोस्ट के निकट पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला है। शव गल-सड़ चुका है। इस कारण अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पशुओं को चरा रही महिला ने देखा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पशुओं को चरा रही एक महिला ने वन विभाग की चैक पोस्ट से कुछ ही दूरी पर बान के पेड़ के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी यशपाल सिंह पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए नूरपुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया है।
जांच में जुटी पुलिस
प्रथम दृश्य में पुलिस इस मामले को व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या से जोड़ रही है। हालांकि फॉरेंसिक टीम की तहकीकात और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत का खुलासा हो पाएगा। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कानूनी कार्रवाई की। फोरेंसिक टीम को मौके का जायजा लेने के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें