बस का इंतजार कर रहे कोर्ट कर्मचारी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचते मौत

Edited By Ekta, Updated: 10 Sep, 2019 11:29 AM

court employee waiting for bus got heart attack

हमीरपुर बस स्टैंड पर एक जिला न्यायालय में प्रोसेस सर्वर की पोस्ट पर तैनात कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार (49) रोशन लाल हमीरपुर नगर के पास ही मटाहणी के साथ के एक गांव के निवासी थे। वह हमीरपुर बस स्टैंड पर सोमवार शाम को घर जाने...

हमीरपुर: हमीरपुर बस स्टैंड पर एक जिला न्यायालय में प्रोसेस सर्वर की पोस्ट पर तैनात कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार (49) रोशन लाल हमीरपुर नगर के पास ही मटाहणी के साथ के एक गांव के निवासी थे। वह हमीरपुर बस स्टैंड पर सोमवार शाम को घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। अचानक वहां उन्हें सीने में दर्द उठा। इसके बाद वह जैसे-तैसे खुद ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर पहुंच गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। रोशन लाल के मौत की सूचना परिजनों को दी गई। इसी दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रथम श्रेणी अधीक्षक परमानंद शर्मा भी कोर्ट के अन्य कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंच गए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!