Chamba: लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बची एचआरटीसी बस, बस को हटाते ही गिरा मलबा

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 05:04 PM

hrtc bus narrowly escapes landslide debris falls right after the bus is moved

पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर ढकोग के निकट पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अचानक बीच सड़क में खराब हो गई।

भरमौर (उत्तम): पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर ढकोग के निकट पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अचानक बीच सड़क में खराब हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एनएचएआई के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी की सहायता से बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कुछ ही क्षण बाद उसी स्थान पर भूस्खलन हो गया। गनीमत यह रही कि भूस्खलन से पहले बस रवाना हो गई थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े 6 बजे बस तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीचोंबीच रुक गई थी। इसी बीच पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जेसीबी की मदद से बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बस को हटाने में कुछ मिनट की भी देरी हो जाती तो वह भूस्खलन की चपेट में आ सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

मौके पर मौजूद एनएचएआई कर्मचारी प्रीतम चंद ने बताया कि बस को तत्काल जेसीबी से धक्का देकर आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं की जाती तो बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ सकती थी। संयोगवश उस समय एनएचएआई की मशीनरी और कर्मचारी मौके पर ही मौजूद थे, जिससे स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सका। घटना के दौरान कुछ समय के लिए एनएच पर यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बाद में मलबा हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!