Edited By Vijay, Updated: 29 Jan, 2023 12:05 AM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान वहां के राज्यपाल (लैफ्टिनैंट गवर्नर) से हिमाचल प्रदेश के हिस्से की विवादित जमीन का मामला उठाएंगे। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ हिमाचल प्रदेश के हिस्से की करीब 17 हजार...
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान वहां के राज्यपाल (लैफ्टिनैंट गवर्नर) से हिमाचल प्रदेश के हिस्से की विवादित जमीन का मामला उठाएंगे। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ हिमाचल प्रदेश के हिस्से की करीब 17 हजार बीघा जमीन है, जिसका जल्द स्थायी समाधान खोजा जाना चाहिए। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए श्रीनगर जा रहे हैं, जिसका 30 जनवरी को समापन हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से कन्याकुमारी से शुरू की गई यात्रा का श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समापन होगा।
सीमैंट विवाद जल्द सुलझाएंगे, हम ट्रक ऑप्रेटर्ज के साथ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अंबुजा व एसीसी सीमैंट विवाद को जल्द सुलझा लेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार ट्रक ऑप्रेटर्ज के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले को सुलझाने के हरसंभव प्रयास किए हैं। उद्योग मंत्री ने भी इस विषय को लेकर दोनों पक्षों से बात की है, ताकि मामला जल्द सुलझ सके।
पूर्वोत्तर राज्य में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फरवरी माह में पूर्वोत्तर राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने की संभावना है। वह कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार करेंगे, जिसका शैड्यूल जल्द जारी होगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here