UNA: सी.एच.सी. संतोषगढ़ जल्द बनेगा सिविल अस्पताल : रायजादा

Edited By Rahul Singh, Updated: 21 Aug, 2024 03:24 PM

chc santoshgarh will soon become a civil hospital raijada

नगर परिषद संतोषगढ़ के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के बाशिंदों को सिविल अस्पताल की सौगात जल्द मिलेगी। सी.एच.सी. संतोषगढ़ का दर्जा बढ़ाकर इसे सिविल अस्पताल करने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी। यह ऐलान ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सी....

संतोषगढ़, (मनीश): नगर परिषद संतोषगढ़ के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के बाशिंदों को सिविल अस्पताल की सौगात जल्द मिलेगी। सी.एच.सी. संतोषगढ़ का दर्जा बढ़ाकर इसे सिविल अस्पताल करने की कवायद जल्द शुरू की जाएगी। यह ऐलान ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सी. एच.सी. संतोषगढ़ का निरीक्षण करने के दौरान किया। रायजादा ने संतोषगढ़ शहरी इकाई के प्रधान मुकेश पुरी तथा अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ सी.एम.ओ. ऊना डा. संजीव कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

रायजादा सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सी.एच.सी. पहुंचे और उन्होंने यहां माइनर ऑप्रेशन थिएटर सहित वार्डों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने यहां उपचाराधीन मरीजों का भी कुशलक्षेम पूछा, साथ ही उन्होंने भवन का निरीक्षण करते हुए स्टाफ की भी जानकारी ली। यहां उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत करवाया जिसको लेकर रायजादा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सी.एच.सी. संतोषगढ़ में रात के समय सही चिकित्सीय सुविधाएं न मिलने का मुद्दा स्थानीय लोगों ने उठाया और स्टाफ ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था न होने का हवाला दिया। इसके बाद रायजादा ने सी.एम.ओ. को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया और यहां होमगार्ड की तैनाती करने को कहा ताकि स्टाफ की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें- Himachal weather: बारिश का कहर, दो लोगों की मौत, आज भी बारिश के आसार

पूर्व विधायक ने स्टाफ सहित चिकित्सकों की समस्याओं को भी जाना और उन्हें भी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मौजूदा समय में इस अस्पताल में 30 बैड स्वीकृत हैं और जल्द ही इस सी. एच.सी. को सिविल अस्पताल का दर्जा दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी स्वयं की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुखता से शुमार हैं। सी.एम. से मुलाकात करके यहां दर्जा बढ़ाकर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!