Una News: 11 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के पास दिखा था सांप; परिवार में पसरा मातम

Edited By Vijay, Updated: 26 Jul, 2026 05:09 PM

suspicious death of 11 year old child snake spotted near the house

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आने वाले एक गांव से बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई।

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आने वाले एक गांव से बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। प्रारंभिक तौर पर मासूम की मौत का कारण सांप का काटना माना जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी चिकित्सकीय या आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को घर पर 11 वर्षीय बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चे की हालत बिगड़ती देख घबराए परिजन उसे आनन-फानन में एक स्थानीय क्लिनिक ले गए। वहां बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब ले आए। दुर्भाग्यवश, यहां पहुंचने पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जिस समय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, उसी दौरान परिजनों को घर के आसपास एक सांप भी घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसी आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चे को सांप ने डस लिया होगा, जिसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया और उसकी मौत हो गई। इस संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर जब डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस के पास अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक शिकायत या सूचना नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यदि अस्पताल या परिजनों की तरफ से कोई सूचना मिलती है तो मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!