Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jul, 2026 12:02 PM

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर 20 वर्षीय युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। वहीं, इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के गगरेट क्षेत्र के गांव कड़ (भंजाल) में मंगलवार शाम को हुई। मृतक युवक की पहचान गांव कड़ निवासी गुलशन पटियाल के पुत्र अक्षय (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को अक्षय अपने घर के पीछे कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय ने हाल ही में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी। प्रारंभिक जांच में मामला सांप के काटने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, आगे की जांच की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें