Una: बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Jul, 2026 09:27 PM

daulatpur chowk accused custody

गगरेट ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग बेटी के साथ पिता द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पिता शराब के नशे का आदी बताया जा रहा है तथा वह परिवार और बच्चों के साथ अक्सर बदसलूकी करता था।

दौलतपुर चौक (रोहित): गगरेट ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग बेटी के साथ पिता द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पिता शराब के नशे का आदी बताया जा रहा है तथा वह परिवार और बच्चों के साथ अक्सर बदसलूकी करता था। बताया जा रहा है कि वह बच्चों के प्रति भी असामान्य व्यवहार करता था, जिससे परिवार लंबे समय से परेशान था।

मामले में नाबालिगा की मां की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!